फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डॉ. राघव की बहाली नहीं हुई तो सोमवार को भी जारी रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल

Sat, 27 Dec 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 9:30 से ओपीडी सेवाएं बंद, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर भी होंगे शामिल
विज्ञापन

हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बैठक कर लिया निर्णय
हड़ताल के बावजूद सुचारू रहेंगी सभी आपातकालीन सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डॉ. राघव नरूला की सेवाएं समाप्त किए जाने के आदेश के विरोध में शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रहेगी। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले बिलासपुर जिले के मेडिकल अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक बर्खास्तगी का आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

एचएमएओ के जिला अध्यक्ष डॉ. शिवांशु बंसल ने बताया कि रविवार तक हड़ताल वापस लेने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है, ऐसे में सोमवार को भी सुबह 9:30 बजे से जिले भर की सभी नियमित ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष डॉ. राघव नरूला को न्याय दिलाने और चिकित्सकों के सम्मान की रक्षा के लिए किया जा रहा है। डॉ. बंसल ने बताया कि सोमवार से आंदोलन को और मजबूती मिलने जा रही है, क्योंकि मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों का संगठन भी इस हड़ताल में औपचारिक रूप से शामिल होगा। इससे आंदोलन का दायरा जिला स्तर से आगे बढ़कर प्रदेश स्तर तक असर डाल सकता है। हड़ताल के बावजूद मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं, वार्ड राउंड, पोस्टमार्टम, ऑपरेशन थिएटर में आवश्यक छोटे ऑपरेशन तथा गंभीर मरीजों की देखभाल जारी रखी जाएगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डॉ. बंसल ने बताया कि आंदोलन की आगे की रणनीति राज्य इकाई हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन शिमला से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी। यदि सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें