फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी वर्कशॉप बिलासपुर में पीस मील कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जताया विरोध

विज्ञापन
HRTC piece meal workers remain on strike in Bilaspur
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों ने सोमवार से टूल डाउन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत सुबह ड्यूटी टाइम में 9 से 5 बजे तक काम नहीं किया और एचआरटीसी वर्कशाप बिलासपुर में नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने मांगे पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की दो टूक चेतावनी दी।
विज्ञापन

हड़ताली पीस मील कर्मियों ने कहा कि सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन उनके हितों और भविष्य को लेकर उदासीन बना है। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के साथ हुई बैठक में पीस मील कर्मियों के मामले में 25 नवंबर तक ठोस नीति बना दिए जाने का आश्वासन भी करोना साबित हुआ है। अब कर्मचारियों ने टूल डाउन हड़ताल शुरू की है।
बिलासपुर पीसमील कर्मचारी संघ के सलाहकार जोगिंद्र पाल ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि कर्मचारी अपने हक के लिए हड़ताल पर गए हैं। 16 से 24 अगस्त के बीच भी कर्मचारी हड़ताल पर थे और उस समय परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया था कि वह नीति बनाकर कर्मचारियों के नियमित होने का रास्ता साफ करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 16 नवंबर को एचआरटीसी की जेसीसी में भी निगम के एमडी ने आश्वासन दिया। उसके बाद से अब तक इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार लिखित आदेश जारी नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर राजेंद्र राणा, संतोष कुमार, राकेश कुमार, किशोर कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें