फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में घरेलू सामान विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बेचे जा रहे घरेलू उत्पाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल वन परितंत्र प्रबंधन आजीविका सुधार योजना के तहत बिलासपुर में घरेलू सामान विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस विक्रय केंद्र में स्वयं सहायता समूह महिलाओं की ओर से उत्पादित घरेलू सामान सूंड पाउडर, मेथी, बड़ियां, धनिया पाउडर, चार और स्वयं बनाए गर्म कपड़े और बैग बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग बिलासपुर कार्यालय के बाहर विक्रय केंद्र का शुभारंभ विषय विशेषज्ञ (जायका) उलशिदा ने किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के जिले में 40 से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देना है। जिले के सभी क्षेत्रों में इस तरह के विक्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें महिलाओं ने जो उत्पाद तैयार किए हैं उन्हें बेचा जाता है। इसके लिए इन महिलाओं को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के सहयोग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें