फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से घर में भड़की आग, 50,000 की संपत्ति राख

विज्ञापन
तल्याणा पंचायत में आग की भेंट चढ़ा मकान। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत तल्याणा के लुहारड़ा गांव में शार्ट सर्किट से एक स्लेटपोश मकान में आग लग गई। घर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से जल गया। आग से करीब 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर और प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 5,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार मकान में आग बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे लगी। परिवार के सदस्यों ने घर की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देखा। उन्होंने शोर मचाया तो आग बुझाने के लिए गांव के लोग मौके प पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
तहसीलदार घुमारवीं जय गोपाल शर्मा ने कहा कि लुहारड़ा के जगदीश चंद पुत्र कन्हैया राम के स्लेटपोश मकान में आग लग गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझा दिया गया है। लगभग 50,000 रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका है। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 5,000 रुपये दिए गए हैं। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर संवेदना व्यक्त की है और हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें