फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर में रसोई गैस वाला हिमाचल देश का पहला राज्य: रणधीर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। देश में हिमाचल पहला राज्य बन गया है, जिसमें प्रत्येक घर में रसोई गैस उपलब्ध करवाई गई है। यह बात राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने नकराना पंचायत के तहत गलुआ से चलैला संपर्क सड़क को पक्का करने का भूमि पूजन के उपरांत एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

लगभग 4 करोड़ रुपये से सड़क पक्की की जाएगी। इसके अलावा नकराना पंचायत में लगभग तीन करोड़ की पानी की स्कीम का शुभारंभ किया।
रणधीर शर्मा ने कहा कि नकराना पंचायत में एकमुश्त 7 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिससे इस पंचायत के लोग लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर रणधीर शर्मा ने इस पंचायत में ट्रांसफार्मर लगाने, पुल के निर्माण , महिला मंडल के भवन की मरम्मत और महिला मंडल के सामान के लिए 20,000 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें