फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स में ऑर्थोपेडिक सर्जरी जारी, समस्या होने पर एचओडी से करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पाइन से रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट के हो रहे ऑपरेशन
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे इंप्लांट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक्स) विभाग में सामान्य और जटिल दोनों प्रकार की सर्जरियां नियमित रूप से की जा रही हैं। विभाग में स्पाइन सर्जरी, ट्रॉमा सर्जरी, स्पोर्ट्स इंजरी, आर्थ्रोस्कोपिक प्रक्रियाएं, जॉइंट रिप्लेसमेंट और रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी सर्जिकल सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

एम्स प्रशासन के अनुसार आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और हिमकेयर योजना के पात्र लाभार्थियों को कैशलेस उपचार सुविधा दी जा रही है। इन योजनाओं के तहत आवश्यक इंप्लांट की आपूर्ति अमृत फार्मेसी के माध्यम से की जाती है। संस्थान के अनुसार वर्तमान में ऑर्थोपेडिक विभाग में आवश्यक इंप्लांट की व्यवस्था उपलब्ध है और मरीजों की सर्जरी उनकी चिकित्सीय आवश्यकता के आधार पर की जा रही है। इंप्लांट की उपलब्धता के कारण किसी मरीज की शल्यक्रिया रोकने या स्थगित करने की स्थिति नहीं आई है। वहीं, अमृत फार्मेसी से जुड़े आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं के भुगतान मामलों को लेकर संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई के लिए संपर्क किया गया है। एम्स प्रबंधन का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया से जुड़े विषयों के समाधान के लिए लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि मरीजों को उपचार सुविधाएं सुचारु रूप से मिलती रहें। एम्स की ओर से यह भी बताया गया है कि यदि किसी मरीज या तीमारदार को ऑर्थोपेडिक उपचार, इंप्लांट या सर्जरी से संबंधित कोई परेशानी आती है तो वह ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष (एचओडी) से संपर्क कर सकता है, ताकि मामले का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें