बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत चांदपुर क्षेत्र में एक बच्ची ने घर में कोल्डड्रिंक की बोतल में रखा कीटनाशक पी लिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले आए। चिकित्सकों ने उपचार देने के बाद बच्ची को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
पुलिस को दिए बयान में बच्ची के परिजनों ने बताया कि घर में कोल्डड्रिंक की बोतल में कीटनाशक रखा था। शनिवार को 11 वर्षीय बेटी ने उसे कोल्डड्रिंक समझकर पी लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।