साइलेंट स्ट्राइकर, बरठीं और बलह बल्वाणा को मिली शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में विरासत-ए-कहलूर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें घुमारवीं, एक्सप्रेस इलेवन और ट्रक लवर ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला घुमारवीं और साइलेंट स्ट्राइकर के बीच खेला गया। साइलेंट स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 90 रन बनाए। इसमें कप्तान दीपक ने 28 और शिवांश ने 24 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घुमारवीं की टीम ने 11.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। साइलेंट स्ट्राइकर की ओर से मुकेश ने 30 रन का योगदान दिया। दूसरा मुकाबला एक्सप्रेस इलेवन और बरठीं के बीच खेला गया। एक्सप्रेस इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 78 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरठीं की टीम पांच विकेट खोकर 61 रन ही बना पाई और 17 रन से मैच हा गई। तीसरा मुकाबला ट्रक लवर और बलह बल्वाणा के बीच खेला गया। बलह बल्वाणा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने पांच विकेट खोकर 73 रन बनाए। ट्रक लवर ने 9.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।