फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज मिस्टर, स्वाति को मिस फ्रेशर का खिताब मिला

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में चुने गए मिस्टर एंड मिस फ्रैशर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में साइंस मेडिकल के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत भी दी। इस मौके पर मिस्टर एंड मिस फ्रेशर और पर्सनेलिटी भी चुने गए। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रथम वर्ष की छात्रा शांति ने काला चश्मा... गीत पर बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुत दी। इसके बाद राहुल ने गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। रिधिका और पंकज ने नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

सीनियर छात्राओं मीनाक्षी, अभिलाषा, अंजलि, सोनिया और अंजली बंगा ने भांगड़ा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान सूरज को मिस्टर एंड स्वाति को मिस फ्रेशर चुना गया, जबकि चेतन को मिस्टर पर्सनेलिटी और अक्षु ने मिस पर्सनेलिटी का खिताब जीता। प्राचार्य डॉ. राकेश भारद्वाज ने अपने संबोधन में नए विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. अनुराधा शर्मा, डॉ. संजय नारंग, प्रो. महेंद्र भाटिया, प्रो. जीवेश नड्डा, प्रो. सूर्यकांत, डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. पूनम शर्मा, प्रो. रणजीत, डॉ. सुरजीत, प्रो. सतीश चंदेल और डॉ. सुरेंद्र सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें