फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में निवेश के नाम चार लाख की ठगी, कांस्टेबल और उसके साथी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना में एक व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल और उसके सहयोगी पर कंपनी में निवेश के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी का करने मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं के शाहिद अख्तर पुत्र नीम अख्तर नजदीक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि हिम्मत सिंह पुत्र दुर्गा दास गांव रंगलोह जो हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत है उसने खुद को कंपनी का एजेंट बताकर उससे पैसा निवेश करने के लिए कहा। कहा कि 9 अप्रैल को आरोपी दुकान पर आया और निवेश करने के लिए कहा। कहा कि अगर दो लाख रुपये का निवेश करते हैं तो कंपनी 13 महीने में 4,00,000 रुपये देगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बातों पर विश्वास कर लिया और दो लाख रुपये निवेश करने के लिए दे दिए। 12 अप्रैल को हिम्मत सिंह ने शिकायतकर्ता को खाता संख्या 363010100127080 में पैसा डालने को कहा। शिकायतकर्ता ने हिम्मत सिंह के झांसे में आकर प्रदीप कुमार पुत्र रूप लाल गांव ठंडोड़ी डाकघर तल्याणा के खाते में दो लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवा दिए। इसके बाद हिम्मत राम से कई बार संपर्क किया कि निवेश के संदर्भ में कोई दस्तावेज उन्हें दिया जाए। लेकिन हिम्मत सिंह टालमटोल करता रहा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन बाद संजीव कुमार पुत्र देवराज शर्मा निवासी बरठीं ने उसे बताया कि उसने भी हिम्मत सिंह के माध्यम से दो लाख रुपये का निवेश किया है। उसे भी इस निवेश के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिया है। करतार सांख्यान निवासी मोरसिंघी और राजेश कुमार ने भी हिम्मत सिंह के कहने पर 2.2 लाख रुपये निवेश किया है तथा उन्हें भी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। शिकायतकर्ता शाहिद अख्तर ने धोखाधड़ी, जालसाजी और ठगी का मामला दर्ज करवा दिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें