फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन, चार सड़क हादसे, तीन की गई जान, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। हमीरपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर घुमारवीं में चार दिन में चार सड़क हादसे हुए। इनमें तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। नेशनल हाईवे पर पिछले छह माह में सात लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हमीरपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नसवाल के पास ट्रक और बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बस चालक की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। शनिवार सुबह नसवाल में ही ट्रक और कार में टक्कर हो गई थी। इसमें कार चालक की मौत हो गई थी। शनिवार रात को मसौर के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। इसमें दो लोग घायल हो गए थे।
रविवार को घुमारवीं शहर में एक चालक की हादसे के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए थे। इसके अलावा नसवाल में ही कुछ माह पहले एक स्कूटी और कार में टक्कर हो गई थी। इसमें स्कूटी चालक की मौत हो गई थी। नसवाल से दो किलोमीटर दूर निहारी में जेसीबी की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत भी कुछ माह पहले हुई थी। निहारी के समीप ही बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई थी। इसमें भी एक महिला की मौत हुई थी। कुछ समय पहले दधोल के समीप राहगीर 15 वर्षीय किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। किशोर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कुछ हादसों में वाहन चालक शराब का सेवन किए हुए पाए गए थे। इनका पुलिस ने चालान भी काटा था। सड़कों पर वाहन तेज गति से दौड़ रहे हैं और पुलिस की स्पीडोमीटर थानों में धूल फांक रहे हैं। ओवर स्पीड, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को आम देखा जा सकता है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने कहा कि पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर शिकंजा कसती है। अगर फिर भी कुछ लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें