घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत पनोह गांव के पास गुग्गा जाहिर पीर मंदिर में पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। इनके पास से 7220 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं पुलिस थाना की टीम शुक्रवार रात्रि गश्त कर रही थी। पनोह क्षेत्र के पास गुग्गा जाहिर पीर मंदिर की लाइट जली हुई थी। पुलिस टीम वहां पंहुची तो चार लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार, बेली राम, कृष्ण और रणबीर निवासी पनोह के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। बताया कि पनोह क्षेत्र में जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं।