फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। वन विभाग सर्कल बिलासपुर के तहत वन रक्षक के 30 पदों के लिए शारीरिक परीक्षा मंगलवार को रखी गई थी, लेकिन तेज बारिश के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई। सुबह 8 बजे मैदान में पहुंचे अभ्यर्थियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। वन विभाग ने खराब मौसम के खराब के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा में बदलाव किया है। अब 25 सितंबर से 5 अक्तूबर तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बिलासपुर सर्कल में 30 पद भरे जाने हैं। इसके लिए 12543 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। वन विभाग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब सभी उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा के दिन में भी बदलाव हो गया है। शारीरिक परीक्षा लुहणू के हॉकी मैदान में होगी। ऊंची कूद और लंबी कूद कहलूर खेल परिसर के सामने कबड्डी मैदान में होगी। 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ हॉकी मैदान में होगी।
मुख्य अरण्यपाल अनिल कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते अब समय में बदलाव किया गया है। उम्मीदवरों को अपनी भर्ती के दिन के अनुसार ही आना होगा। अपने साथ एडमिट कार्ड, मूल प्रमाण पत्र और फोटो सहित मैदान में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल
शारीरिक दक्षता परीक्षा एडमिट कार्ड नंबर
25 सितंबर 1100001-1101100
26 सितंबर 1101101-1102300
27 सितंबर 1102301-1103500
28 सितंबर 1103501-1104700
29 सितंबर 1104701-1105900
30 सितंबर 1105901-1107100
1 अक्तूबर 1107101-1112584
2 अक्तूबर 1108301-1109500
3 अक्तूबर 1109501-1110700
4 अक्तूबर 1110701-1111900
5 अक्तूबर 1111901-1112532
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें