फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खाणा पीणा ओ नंद लैणी ओ गमरिये

विज्ञापन
विज्ञापन
- रघुनाथपुरा स्कूल में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

-उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, भंगड़ा, योग, बिलासपुरी लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों में साल भर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों ने खाणा पीणा ओ नंद लैणी ओ गमरिये, रज्जी-रज्जी देखणी नलवाड़ी, म्हारो ढोलणा रे, पंज दरयां दी धरती पंजाब, सोहणे गबरू ते छैल मुटियारां दी धरती पंजाब, हौली-हौली गिद्दे विच नच पतलो, पल्लू लटके रे म्हारो पल्लू लटके, ओ बल्लिये काली-काली तेरी आखी रा इशारा, लुंगी डांस, चल मेले नो चलिए, शाइनिंग कोका, गलती से मिस्टेक, ढोल जगीरो दा पौन्दा फिरे धमाल, घुमर-घुमर घूमे रे, नयीं जाणा-जाणा मेरी मायें मैं इदे नाल नयीं जाणा, बेडिया रे ठेकेदार आयां वारा जो, सौण महिना, पीन्गां जे पईयां गानों पर खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अशोक कैंथ ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कार भेंट किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी तरफ से स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 10,000 रुपये की राशि भेंट की। समारोह में रघुनाथपुरा पंचायत के पूर्व प्रधान रूपलाल, उप प्रधान रणजीत, पूर्व बीडीसी सदस्य दौलत राम और अन्य लोगों की ओर से सभी विद्यार्थियों, अतिथियों और अध्यापकों के लिए बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अध्यापक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

इन्हें किया सम्मानित

करण पवर, तानिया, सुमित चौधरी, ज्योति शर्मा, सृष्टि, शालिनी कुमारी, अजय कुमार, अभय ठाकुर, दीक्षा कुमारी, प्रियंका शर्मा, कोमल चौधरी, शिवाली, दिव्यांशी, अर्शिया, संजना, साहिल, राहुल, अमन, दिव्यांशी, आरूषि, नंदिता, जयकुमार, सारिक, स्मृति, आकाक्षां, नैंसी ठाकुर, ध्रुव, शैल्जा, नरगिस, मीनाक्षी, रिया, शिवानी, अंकिता, आदर्श, रजत राणा, लक्की, अनिकेत, अमन, कार्तिक, रितेश, नमन चौधरी, सौरभ ठाकुर, सिया, निशा, खुशबू, प्रिया, पूजा, पल्लवी, तनिषा, आंकाक्षा और अन्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें