फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता विधायक ने छह साल के कार्यों का दिया ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक बोले, केंद्र सरकार की नीतियों से करोड़ों लोग हो रहे लाभान्वित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता की बड़गांव गलू और नघ्यार पंचायत में शनिवार को भाजपा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक जीत राम कटवाल ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां और पिछले छह साल में विधानसभा में करवाए विकास कार्यों का ब्योरा लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम है। भाजपा ने कभी भी सत्ता भाव नहीं, बल्कि हमेशा जनहित में सेवा भाव से काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई गरीबों और किसानों के घरों में रहे हैं। इसके चलते उनकी समस्याओं से वह भली भांति परिचित हैं। अपने अनुभव से उन्होंने इन वर्गों के उत्थान के लिए आयुष्मान भारत, जन धन, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। विधायक ने कहा कि झंडूता में पिछले छह साल से विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल की सबसे बड़ी पेयजल योजना इसी विधानसभा क्षेत्र में बनी है। इस मिशन के तहत 17 हजार पानी के कनेक्शन दिए गए। गोबिंद सागर झील पर बागछाल पुल के निर्माण का सपना भी इन्हीं छह साल में साकार हो पाया है, जबकि पूर्व में तकनीकी खामियों का हवाला देकर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। उन्होंने लोगों को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें