कंदरौर के पास फोरलेन निर्माण कंपनी की वर्कशॉप में जला टिपर।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। फोरलेन कंपनी के वर्कशॉप में आग लगने से टिपर पूरी तरह से जल गया। एक अन्य टिपर भी आग की चपेट में आने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। वर्कशॉप में रखा सामान भी जल गया है। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण टिपर में शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है।
गावर कंपनी में बतौर चालक हरियाणा का मुकेश कुमार शनिवार रात को खराबी आनो के बाद टिपर को सन्नौर (कंदरौर) स्थित वर्कशॉप में ले गया। वहां एक अन्य टिपर पहले की मरम्मत के लिए खड़ा था। मुकेश जैसे ही टिपर को खड़ा करके नीचे उतरा तो कैबिन से धुआं निकलने लगा। उसने शोर मचाया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने टिपर में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक टिपर पूरी तरह से जल चुका था। दूसरा टिपर भी आग की चपेट में आ गया। वर्कशॉप में रखा अन्य सामान भी जल गया। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।