बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में चौधरी राम निवासी गांव भगेड़ ने बताया कि शनिवार शाम को स्कूटी पर बेटी और नाती के साथ घागस से भगेड़ की ओर जा रहे थे। देलग के पास पहुंचने पर ओवरटेक करते हुए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार और अन्य लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।