फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
मोहड़ा गांव में मकान में आगजनी के बाद पीड़ितों का कुशलक्षेम पूछते विधायक राजेंद्र गर्ग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत मोहड़ा गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई जिसमें लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हादसे में 35000 की नकदी भी जलकर राख हो गई। जबकि इस हादसे में जेवरात भी जल कर राख हो गए। हालांकि हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद पुत्र बलिराम के रिहायशी मकान में अचानक लग गई।
प्रकाश चंद के परिवार के सदस्यों को जैसे ही इस बात का पता चला तो वह एकदम घर से बाहर निकल भागे तथा शोर मचाकर लोगों को एकत्रित किया। परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया घर में रखा गया पूरा सामान तब तक जल कर राख हो चुका था।
बताया जाता है कि इस घटना में 35000 की नकदी, कीमती सामान, बैड, फोन दो सैट, चांदी के गहने, कंबल, अनाज व बर्तन सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया है जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

उधर, इस घटना का पता चलते ही विधायक राजेंद्र गर्ग ने मोहड़ा गांव के प्रभावित परिवार से भेंट की तथा उन्हें प्रशासन के माध्यम से हर संभव मद्द दिलवाने का भरोसा दिलवाया। विधायक राजेंद्र गर्ग ने प्रभावित परिवार को अपनी ऐच्छिक निधि से दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को शीघ्र फौरी राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें