बरठीं (बिलासपुर)। जिले के 6 प्रगतिशील किसानों को हिम उत्कर्ष प्रोग्राम 2021-22 के लिए नामांकित किया गया। इनमें से 3 प्रगतिशील किसानों का चयन हो गया है। इन किसानों का चयन स्टार्टअप की सीड फंडिंग स्कीम के अंतर्गत हुआ है। हर किसान को 25 लाख रुपये तक का अनुदान प्राप्त होगा। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर 21 सितंबर से इन किसानों को दो माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा।
कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. सुमन कुमार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 17 किसानों का चयन हुआ है। जिला बिलासपुर से स्टार्ट अप योजना में घुमारवीं से अजय रत्न इनपुट बैंक फॉर नेचुरल फार्मिंग, बलोह पंचायत के फगोग से भारत भूषण प्रोडक्शन ऑफ क्वालिटी वैजिटेबल्स और झंडूता से जगदीश चंद मशरूम प्रोडक्शन के लिए चयनित हुए हैं। इन किसानों का चयन स्टार्ट अप योजना सीड फंडिंग स्कीम के अंतर्गत हुआ है। इन प्रगतिशील किसानों को 25 लाख रुपये तक का अनुदान प्राप्त होगा। इस अनुदान राशि को बीज के अलावा उत्पादन पर खर्च कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन स्टार्ट अप योजना के तहत पूरे हिमाचल से चयनित प्रगतिशील किसानों के लिए दो महीनों का ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर 21 सितंबर शुरू हो रहा रहा है। इसका संचालन कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से किया जाएगा। किसानों को कृषि की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। डॉ. सुमन कुमार ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वरोजगार के लिए कृषि क्षेत्र से जुड़ें और अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें। इ