फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकीकृत विकास परियोजना से किसानों की आर्थिकी की जा रही मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल ठाकुर
विज्ञापन

बरठीं(बिलासपुर)। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से दो वर्ष पूर्व शुरू हुई प्रदेश सरकार की एकीकृत विकास परियोजना के तहत जिला के घुमारवीं और बरठीं खंड की विभिन्न पंचायतों में लगभग दो लाख पौधे, 20 पक्के और 25 कच्चे टैंकों के अलावा लगभग 10 पैदल पुलियों का निर्माण कर दिया गया है।
वर्ल्ड बैंक की इस परियोजना के तहत जिला की 34 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है।
जिला एकीकृत परियोजना अधिकारी राजीव कुमार और सहायक परियोजना अधिकारी सुदर्शन जंवाल ने बताया कि यहां स्रोत स्थिरता एवं जलवायु वर्षा आधारित एकीकृत विकास परियोजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य आरंभ किया गया है।
विज्ञापन

इससे जिला की इन ग्राम पंचायतों में छोटे और मझोले किसानों की कृषि आधारित जीविका उपार्जन समस्याओं का समन्वयन होगा। उन्होंने बताया कि विकास खंड झंडूता और घुमारवीं की लगभग 34 ग्राम पंचायतों में कार्य आरंभ कर दिया गया है।
वहीं अन्य ग्राम पंचायतों में जल्दी ही एकीकृत विकास परियोजना के तहत कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत वन से ढके जल ग्रहण क्षेत्र में सुधार लाया जाएगा, ताकि किसानों की भूमि तथा जल संसाधनों की निरंतरता बनाई जा सके। परियोजना के तहत वर्षा जल का कुशल उपयोग करके कृषि और सहायक क्षेत्रों में उत्पादकता, विविधता, मूल्य संवर्धन तथा प्रभावी कृषि को बढ़ावा मिलेगा। वहीं किसानों की परियोजना में भागीदारी ली जाएगी। ताकि किसानों की जीविका के स्रोत भी बढ़ें।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि आईडीपी प्रोजेक्ट के माध्यम से लघु सिंचाई योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से किसान अपनी फसलों में सिंचाई कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। बताया कि जिले की पंचायतों में नालों में से पानी को इकट्ठा कर चैनेलाइज किया जाएगा, जहां से पानी को लिफ्ट कर किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इसका किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कच्चे तालाबों का निर्माण जंगलों में जंगली जानवरों और हरियाली को कायम रखने के लिए किया जा रहा है। विकास खंड झंडूता की 17 पंचायतों में चल रहे टैंकों के निर्माण का निरीक्षण कर उन्होंने बताया कि किसान इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार का सहयोग कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें