फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे भूतपूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक लीग बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक में मांगों पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भूतपूर्व सैनिक लीग बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक जिला प्रधान कर्नल रूपेंद्र सिंह चंदेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपने-अपने विचार रखे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि लीग का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक से मिलेगा और उन्हें मांग पत्र सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से जिला सैनिक बोर्ड में उपनिदेशक का पद सृजित करने, लीग के लिए जिला स्तर पर एक कार्यालय, बिलासपुर कैंटीन के सामने लोहे की रेलिंग के लिए मांग पत्र सौंपेगा। बैठक में लीग के सदस्यों ने 40,000 रुपये एकत्रित किए ताकि कार्यालय में कंप्यूटर की व्यवस्था की जा सके। कर्नल रूपेंद्र ने इसके लिए अपनी तरफ से 10,000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर चुनाव में भाग लेने के लिए पांच प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार रूपेंद्र सिंह चंदेल को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सैनिक लीग की सदस्यता को बढ़ाने और जिले की हर पंचायत तक संगठन खड़ा करने पर जोर दिया गया। जिला लीग महासचिव सूबेदार मेजर प्रेम सिंह ने बताया कि पिछले दिनों लीग की बैठक जिले के हर क्षेत्र में आयोजित की गई। इस अवसर पर लीग के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें