फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत कंदरौर पुल के पास एक पूर्व सैनिक सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कांशीराम, दली गांव के निवासी थे। वीरवार दोपहर को निजी काम से अपनी कार से कंदरौर गए थे। वहां उन्होंने सड़क किनारे अपनी कार खड़ी की थी। इसके बाद सड़क को पार करने लगे। सड़क पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें