फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रधानमंत्री की रैली में आई एक महिला घोड़े की टक्कर से घायल हो गई। पुलिस ने घोड़े के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चेली गांव की नयना देवी ने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री की रैली देखकर अपनी भाभी के साथ वापस घर जा रही थी। बस अड्डा बिलासपुर के पास एक व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर आया। जब वह उसके पास पहुंचा तो घोड़े ने गर्दन घुमाई, जिससे भाभी टकराकर नीचे गिर गई और बेहोश हो गई । घोड़े वाला अपने घोड़े को वहां से भगाकर ले गया। स्थानीय लोगों की मदद से भाभी विमला देवी को बिलासपुर अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। मुख्यालय डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें