फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी का बैंक में अपना खाता होना बहुत जरूरी : वासुदेवा

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में वित्तीय साक्षरता और समावेशन पर आयोजित लेक्चर के दौरान उपस्थित ? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर कॅरिअर काउंसलिंग सेल तथा यूको बैंक के तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता और समावेशन पर लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर नीना वासुदेवा ने कहा कि आज के समय में सभी का बैंक में अपना खाता होना बहुत जरूरी है। साथ ही साथ लोगों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है जिससे कि इन योजनाओं का लाभ लिया जा सके।
महाविद्यालय के कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयोजक प्रोफेसर जगबीर चंदेल ने कहा कि आज के दौर में हमारी सरकार तरह-तरह की योजनाओं का लाभ युवा पीढ़ी को उपलब्ध करवा रही है ताकि वह रोजगार दाता बन सके। उसके लिए वित्तीय साक्षरता का ज्ञान होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में यूको बैंक के एलडीएम अशोक गुप्ता, आरबीआई शिमला से एलडीओ भरत राज आनंद तथा एफएलसी जिला बिलासपुर बीडी संख्यान और यूको बैंक की तरफ से लीना शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार की कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयोजक एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें