फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी परिवहन पेंशनरों की मांगें नहीं हुईं स्वीकृत : कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं में आयोजित हुई परिवहन पेंशनरों की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सरकार बने हुए करीब एक साल हो गया है, लेकिन परिवहन पेंशनरों की एक भी मांग को स्वीकार नहीं किया गया है। यह बात हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन जिला बिलासपुर के अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर ने घुमारवीं में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर कई बार मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को संगठन मांग पत्र सौंप चुका है। प्रदेश में पेंशनर जिला कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी के माध्यम से सरकार से मांग कर रहे हैं कि हमें मिलने का समय दिया जाए, ताकि हम अपनी मांगों पर सरकार से चर्चा कर सकें, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। पेंशनरों की प्रमुख मांग यह है कि उन्हें हर महीने की पहली तारीख को पेंशन मिलनी चाहिए। इसके अलावा देय भक्तों का एक साथ भुगतान किया जा। इसमें महंगाई भत्ता जो 2015 जुलाई से रोका गया है वह भी शामिल है। 65,70, 75 की आयु पर अन्य विभागों की तर्ज पर मानदेय में वृद्धि होनी चाहिए। इसके बारे में हिमाचल उच्च न्यायालय के आदेश हो चुके हैं, लेकिन सरकार अभी तक उन आदेशों को लागू करवाने में विफल रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक मेडिकल बिलों का भी भुगतान नहीं हुआ है। इन मांगों को लेकर अगर सरकार संगठन को वार्ता के लिए नहीं बुलाती है, तो 21 दिसंबर को 11:00 बजे तपोवन सिद्धबाड़ी जोरावर सिंह मैदान धर्मशाला में सभी पेंशनर रैली निकालकर विधानसभा तक जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर रघुवंश लाल, लेखराम, दौलत राम, सरवन कुमार, प्रीतम चंद, इंद्रपाल, रमेश चंद, ज्ञान सिंह, प्यार चंद और भूरी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें