फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डा में निजी वाहनों का प्रवेश बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-निजी वाहन चालकों और बस चालकों के विवाद को देखते लिया निर्णय
विज्ञापन

-परिवहन निगम ने बाहरी रास्तों पर लगाई रोक

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं बस अड्डे पर अब बसों के अलावा किसी भी निजी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। परिवहन निगम ने बस अड्डे के चारों ओर के हर उस रास्ते को बंद कर दिया है, जहां से लोग स्कूटी या अन्य वाहन लेकर बस अड्डे पर पहुंचते हैं।
घुमारवीं बस अड्डे पर निजी वाहनों और बस चालकों और परिचालकों के बीच आए दिन होने वाले विवादों के चलते परिवहन निगम के आला अधिकारी घुमारवीं पहुंचे थे। अधिकारियों ने बस अड्डाे के चारों ओर लोहे की पाइपें और सीमेंट के बैंच लगाकर रास्तों को बंद करवा दिया। अब सिर्फ मुख्य रास्ते से बसों का प्रवेश और निकास रहेगा। बसों के अलावा कोई भी वाहन बस अड्डे में नहीं आएगा। इससे पहले लोग पुराने बस अड्डा की तरफ जाने वाली सड़क, कैंटीन गली से आने वाले रास्ते और विभागीय कार्यालय के पिछली तरफ से बने रास्ते से बाइक, स्कूटी और कार लेकर बस अड्के पर पहुंच जाते थे। इससे बस अड्डे के भीतर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसके अलावा बसों को खड़ा करने के लिए जगह पर्याप्त नहीं रहती थी। अब परिवहन निगम की ओर से कड़े कदम उठाते हुए साफ आदेश कर दिए गए हैं कि बस अड्डे में सिर्फ बसों की आवाजाही रहेगी। निगम का यह फैसला जहां जाम की स्थिति से निपटने के लिए बेहतर रहेगा। वहीं स्थानीय व्यापारियों को इससे होने वाली समस्या का सामना करना पड़ेगा। बस अड्डे के भीतर और आसपास रोजमर्रा के सामान की दुकानें सहित अन्य दुकानें हैं। इससे व्यापारियों का सामान गाड़ियों में भरकर बस अड्डा से ही दुकानों में पहुंचता है। ऐसे में अब किसी भी प्रकार का वाहन बस अड्डे में नहीं आने से दुकानदारों को बाहर से ही सामान की ढुलाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
सभी प्रकार के निजी वाहनों के लिए बस अड्डे में प्रवेश निषेध किया गया है, क्योंकि निजी वाहनों के प्रवेश से आए दिन बस अड्डे में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, लेकिन बस अड्डे के अंदर जो किराएदार हैं उनकी गाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी, ताकि वह अपना सामान उतार सकें।

जोगिंदर चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें