फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी सहकारी सभा के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। एशिया की बड़ी सहकारी सभाओं में शुमार बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा बरमाणा (बीडीटीएस) के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। इस चुनाव में 21 वार्डों से 49 उम्मीदवार मैदान में थे। 1912 मतदाताओं ने इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करते हुए आगामी पांच साल के लिए सभा का प्रतिनिधित्व इनके हाथों में सौंपा है। कार्यकारिणी का गठन 29 मार्च को किया जाएगा।
बीडीटीएस के वार्ड एक से दो उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें राम कुमार ने गुरदेव सिंह को 10 मतों से हराया। वार्ड दो से दो उम्मीदवार आमने-सामने थे, यहां पर शेर सिंह ने प्रवीण कुमार को 22 मतों से मात दी। वार्ड तीन से राजेश कुमार ने राकेश कुमार को 26 मतों, वार्ड चार से जय सिंह ने नंदलाल को 11 मतों से, वार्ड पांच से सुरेश कुमार ने सुरेंद्र सिंह को पांच मतों से, वार्ड छह से रत्न लाल ने संतोष कुमार को 31 मतों से हराया।
विज्ञापन

वहीं वार्ड सात से तीन प्रत्याशी अपनी तकदीर आजमा रहे थे। यहां पर सभा के पूर्व अध्यक्ष लेख राम वर्मा भी मैदान में थे, जिन्हें पिछले चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन इस चुनाव में उन्होंने कुलदीप गौतम को आठ मतों से मात दी।
वार्ड आठ से सुभाष कप्लास ने रमेश चंद को 21 मतों से मात दी। वार्ड नौ से विकास भार्गव ने जीत दर्ज की। वार्ड दस से राजपाल ने नीलम चंदेल को 18 मतों से, वार्ड 11 से ध्यान सिंह ने प्रेम लाल को 12 मतों से मात दी, जबकि निवर्तमान महासचिव रजनीश ठाकुर इस वार्ड से तीसरे नंबर पर रहे।
वार्ड 12 से पांच उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से बालक राम ने राजेश कुमार को 12 मतों से हराया। वार्ड 13 से कमल किशोर ने शमशेर चंद गौतम को एक वोट से मात दी। वार्ड 14 से कुलदीप ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी नंदलाल को हराकर 38 वोट से जीत दर्ज की।
वार्ड 15 से गंगा सिंह ने रत्न लाल को 46, वार्ड 16 से कश्मीर सिंह ने नंदलाल को 31, वार्ड 17 से संतोष कुमार ने रामचंद को 46, वार्ड 18 से प्रदीप ठाकुर ने सुरेश चंद को 55 मतों से हराया। वहीं, वार्ड 19 से पहले ही राकेश कुमार को निर्विरोध चुना गया था।
विज्ञापन

वार्ड 20 से निवर्तमान अध्यक्ष जीत राम ने राजपाल को 31 मतों से हराया। वहीं वार्ड 21 से अनिल कुमार ने पवन कुमार को 14 वोट से हराकर बीडीटीएस में आगामी पांच साल के लिए अपना पद पक्का किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें