फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वृद्धजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दयोली-घाघस वृद्धाश्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम
विज्ञापन

संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दयोली-घाघस स्थित वृद्धाश्रम में बुधवार को वृद्धजनों के स्वास्थ्य और सम्मान को लेकर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शशि दत्त शर्मा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वृद्धाश्रम के संचालक प्रकाश बंसल ने की। जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल ने वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने का महत्व समझाया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल कौशल ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और ज्ञान का सम्मान करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने वृद्धजनों को स्वस्थ और गरिमापूर्ण जीवन के लिए नियमित स्वास्थ्य देखभाल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। इस दौरान वृद्धजनों को च्यवनप्राश भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य, सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें