eight sample of omicrom are negative
बिलासपुर। बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 20 नवंबर से लेकर अब तक पहुंचे 28 विदेशी नागरिकों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए थे। अभी तक 8 कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य की रिपोर्ट आना बाकी है।
बिलासपुर के लोगों के लिए बहरहाल राहत भरी खबर है। इनमें से किसी भी नागरिक मेें ओमिक्रान के लक्षण नहीं पाए गए है। हालांकि, सामान्य तौर बिलासपुर जिले में कोविड 19 के लगभग 23 मामले हैै। वह सभी प्रभावित मरीज घरों पर होम क्वारंटीन है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर परविंद्र सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार के नए दिशा निर्देशों के अनुसार अब बाहरी देशों से आने वाले हर नागरिकों को अपने गृह जिले में पहुंचने पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा। टेस्ट के साथ ही विदेश से आए लोगों को सात दिन तक क्वारंटीन भी रहना होगा। आठ दिन बाद फिर से कोविड टेस्ट होगा। अगर दूसरे कोविड टेस्ट मेें भी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो क्वारंटीन पीरियड समाप्त होगा। यदि रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो फिर से दस दिनों तक उन नागरिकों को उपचार के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा।