फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्य के चलते जमीन ढहने का खतरा, लोगों के घरों में भी आई दरारें

विज्ञापन
बैहना पंचायत के कलर गांव में फोरलेन निर्माण के करण आई दरारों को देखते ग्रामीण। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
ऋषिकेश (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर की बैहना पंचायत के कल्लर गांव के साथ फोरलेन कंपनी के कार्य से लोगों की जमीनें धंस रही हैं। लोगों ने कहा कि जमीन के साथ-साथ घरों में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इसके कारण अब खतरा और बढ़ गया है। उन्होंने फोरलेन कंपनी से जमीन की कटिंग करने के बाद दीवार लगाने की मांग की है ताकि उनकी जमीन धंसने से बच सके।
विज्ञापन

बता दें कि कल्लर गांव के साथ फोरलेन का कार्य चला हुआ है। फोरलेन कंपनी द्वारा जमीन की कटिंग की जा रही है। इसके कारण साथ लगती जमीन प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को जब वह अपने खेत में गए तो जमीन में दरारें आई थीं।
उन्होंने फोरलेन कंपनी को इस बारे में अवगत करवा दिया है। रविवार को जमीन की दरारें और ज्यादा बढ़ गई हैं। आशंका है कि सोमवार तक जमीन का करीब एक बीघा हिस्सा ढह जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके घर फोरलेन से 40 फीट दूर हैं लेकिन अब मकानों में भी दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

सत्या देवी ने बताया कि उनके घरों में पहले छोटी-छोटी दरारें थीं। लेकिन अब दरारें बढ़ रही हैं।
श्रवण कुमार ने बताया कि शनिवार को जब अपने खेत में पहुंचे तो देखा कि खेत में दरारें आई हैं। रविवार को दरारें और ज्यादा बढ़ गई हैं।रामलाल ने बताया कि अब दरारें बहुत ज्यादा आ गई हैं। जमीन नीचे धंसती जा रही है। प्रदीप कुमार ने बताया कि जमीन के साथ कटिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण जमीन कमजोर पड़ गई है। इस बारे में फोरलेन कंपनी के अधिकारी को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारी बीएस चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें