फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कारोबारी का 44 लाख का बैंक खाता फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी (बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना पुलिस ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार एक कारोबारी का बैंक अकाउंट फ्रीज किया है। इसमें करीब 44 लाख रुपये जमा है। पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए मामले को ईडी को सौंपने जा रही है।
विज्ञापन

गत 7 फरवरी को कोट कहलूर थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मजारी गांव के भजन सिंह के घर छापा मारा था। तलाशी के दौरान एक कमरे में लगी चारपाई के पाइपनुमा पावों में छिपाई प्रतिबंधित दवाइयों की 3840 गोलियां बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और वित्तीय जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि वित्तीय जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी के पास कमाई का कोई बड़ा साधन नहीं है, लेकिन उसके बैंक खाते में 44 लाख रुपये जमा होना दर्शाता है कि उसने यह पैसा अवैध रूप से कमाया है। आगामी कार्रवाई के लिए मामला ईडी को सौंपा जाएगा। कहा कि एसपी बिलासपुर एसआर राणा की अगुवाई में जिला में नशा माफिया पर अंकुश लगाने के अभियान में पुलिस कार्य कर रही है। जिले को नशा मुक्त करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें