बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने कहा है कि
बरठीं और आसपास के क्षेत्रों में निर्माणाधीन विभिन्न पेयजल योजनाओं पर 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। विधानसभा क्षेत्र झंडूता की सड़कों के सुधार और पुलों के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 170 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
वे रविवार को बरठीं बाजार के बड़गांव चौक पर 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाली वर्षाशालिका परिसर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वर्षाशालिका परिसर में यात्रियों के लिए शौचालय की भी सुविधा होगी। कटवाल ने कहा कि बरठीं बाजार विधानसभा क्षेत्र का आर्थिक गतिविधियों को प्रमुख केंद्र होगा और बरठीं बाजार को सुंदरता और व्यापारिक दृष्टि से आदर्श बाजार बनाया जा रहा है। इसके लिए 2.24 करोड़ रुपये की प्रशासनिक अनुमोदन मिल चुकी है।
इससे सड़क को डबल लेन, डिवाइडर, सड़क के दोनों तरफ निकासी नालियों के निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। जिससे बाजार में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बताया कि 6 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बरठीं में निर्माणाधीन 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का कार्य दिवाली तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस सब स्टेशन के क्रियाशील होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या समाप्त हो जाएगी। इस दौरान विधायक ने परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार और कोरोनाकाल में बेहतरीन सेवाएं देने वाली आशा वर्करों को भी सम्मानित किया।