-समापन पर डीसी बिलासपुर होंगे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को मेले का उद्घाटन मंडी मंडलायुक्त राखिल काहलों करेंगी।
एसडीएम ने बताया कि राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी समितियों के साथ निरंतर बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 6 से 9 अप्रैल तक सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों के चयन की प्रक्रिया जारी है। इसे जल्द पूरा करके बता दिया जाएगा। मेला 5 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। इसमें महिला मंडल और सभी समितियों के सदस्य और शहर के गण्यमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की समिति के साथ बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान करने की रूपरेखा पर विचार किया।