फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राजस्थान के युवक से पकड़ी 40 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज, कार्रवाई शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान राजस्थान के एक युवक को 40 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम फोरलेन की टनल नंबर-2 के पास नरली नामक स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। पुलिस की टीम बस में चढ़ी और जांच करने लगी। पुलिस को देख बस में बैठा एक युवक नजरे चुराने लगा और घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 40 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान शान ए फ़लक (27) निवासी विजय नगर कच्ची बस्ती शास्त्री नगर, जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें