फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपायुक्त ने दिलाई आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ

Thu, 21 May 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ दिलाते उपायुक्त। प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बचत भवन बिलासपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ, जिसमें उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद एवं हिंसा के विरुद्ध शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में विश्वास व्यक्त करते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा समाज में शांति, सामाजिक सद्भाव एवं मानव मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर खतरा है और इसके विरुद्ध सभी नागरिकों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से मानव जीवन मूल्यों की रक्षा करने तथा विघटनकारी शक्तियों के विरुद्ध सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें