फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर-चंडीगढ़ बस रूट को वाया झंडूता चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- सवारी न होने से वाया झंडूता बंद हुआ था रूट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। बिलासपुर-चंडीगढ़ बस रूट को वाया झंडूता चलाने की मांग लोगों ने की है। पहले यह रूट वाया झंडूता चलाता था, लेकिन सवारी न होने के कारण इसे बंद कर दिया था। अब लोगों ने इसे दोबारा चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह बस उपमंडल मुख्यालय से बिलासपुर होकर पीजीआई चंडीगढ़ तक चल रही थी। इससे पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो रही थी। अब अचानक बस बंद हो जाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार झंडूता से बिलासपुर तक बस में सवारी न होने से बस बंद की है, लेकिन लोगों ने इस बस को झंडूता से बाया बरड़ घुमारवीं से होकर चलाने की मांग उठाई है, ताकि झंडूता और घुमारवीं इलाके के लोगों को चंडीगढ़ पीजीआई जाने की सुविधा मुहैया हो सके। दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि झंडूता से अस्थायी तौर पर बस सेवा बंद की है। मौसम परिवर्तन और सवारी बढ़ जाने से बस को दोबारा झंडूता रूट पर चलाया जाएगा। हालांकि यह बस रूट बिलासपुर मुख्यालय से चंडीगढ़ तक स्थायी रूप से चल रहा है। उधर क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि झंडूता से चंडीगढ़ बस सेवा को झंडूता से बिलासपुर तक अस्थायी तौर पर बंद किया है, क्योंकि झंडूता से बिलासपुर तक सवारी न होने से बस बंद करनी पड़ी है। बिलासपुर से चंडीगढ़ तक यह रूट चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें