फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिविर में किसानों ने सीखे फसल उगाने बेहतर तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
- दधोल में चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं के दधोल में किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए चल रहे शिविर के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दीं। किसानों ने फसल उगाने बेहतर तरीके सीखे और फसलों में किस प्रकार की खादों का प्रयोग कितनी मात्रा में करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

शिविर के दूसरे दिन कंपनी से सेवानिवृत्त प्रबंधक मनोहर लाल ने किसानों को फसल बीमा के बारे में बताया। इसके अलावा इफको के अधिकारी डॉ. आंशिक शर्मा ने खादों के प्रयोग और उपयोग संबंधी जानकारी किसानों को दी। उन्होंने किसानों को बताया कि नैनो खाद का प्रयोग करके किसान पैसे की बचत के साथ जमीन को बंजर होने से बचा सकते हैं। इस अवसर पर दधोल सहकारी सभा के सदस्यों ने भी किसानों से आह्वान किया कि शिविर में जो भी बातें विशेषज्ञों द्वारा बताई जा रही हैं, उन बातों पर जरूर अमल करें। इस दौरान किसानों को प्याज की पनीरी मुफ्त में वितरण की गई। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष पवन गौतम, निदेशक रामचंद बरूर और सुरेश पन्याली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें