बरठीं (बिलासपुर)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ झंडूता ब्लॉक की बैठक हाई स्कूल बरोहा में हुई। इसमें मुख्य रूप से तपोवन धर्मशाला में होने वाली रैली के बारे में विचार-विमर्श किया गया। जल्द पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की गई।
कहा कि सरकार ने हाल ही में 15 मई 2003 से पहले नियुक्त कर्मचारियों के लिए 2009 की अधिसूचना लागू करने की घोषणा की है। इसका बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और पेंशन विहीन कर्मचारियों ने स्वागत किया। सीएम जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। साथ में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की। इस मौके पर अश्विनी राणा, सुरजीत, अशोक कुमार, कुलदीप, अजय कुमार, अरुण कुमार, सुरेश पनियाली, डॉक्टर अमित, राकेश कुमार, आदर्श गौतम, सुरेंद्र, संजीव कुमार, राजदास, पवन, सुधीर चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी और पेंशन विहीन कर्मचारी उपस्थित रहे।