झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाना के अंतर्गत गत दिनों लापता हुई बुजुर्ग महिला का शव गांव के साथ लगते बैहरन जंगल में मिला। महिला के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार बैहरन गांव के हरबंश लाल और बृज लाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी माता नरैनी देवी 85 वर्षीय बीते दिन शौच करने के लिए घर से गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो आस-पड़ोस और गांव में ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारों को भी फोन कर पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।