फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, शिनाख्त नहीं हो सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे ट्रेन से कटा हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लालानगला और पिपलिया अहला के बीच रेलवे लाइन किनारे गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का ट्रेन से कटा शव पड़ा हुआ देखा। इस बारे में ग्रामीणों ने सूचना केमरी पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 52 वर्ष है और मौके से एक चप्पल बरामद हुई है। संभावना है कि वह किसी ट्रेन से गिरकर कटकर मर गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें