केमरी थाना क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की जीत का जश्न मना रहे एक कार्यकर्ता को गांव के ही एक युवक ने पीट दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिढ़पुरा निवासी बब्लू ने गुरुवार शाम केमरी थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह औलख की जीत की खुशी अपने घर के पास मना रहा था। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक ने चुनावी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद