फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने भजन संध्या से बढ़ाया भाईचारा

विज्ञापन
बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में आयोजित भजन संध्या में फल वितरित करते मुस्लिम समुदाय के युवा। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने रविवार रात को भजन संध्या करवाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस धार्मिक आयोजन की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इसमें सुमित शर्मा, ताहिर खान, अजय राणा, जफर खान, सुशील पुंडीर, मोहम्मद रफी, रश्मि महाजन, सुशील पुंडीर, आशीष शर्मा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब आठ बजे पावन ज्योति को मां के जयकारों के साथ आयोजन स्थल पर लाया गया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने मां का भव्य दरबार सजाया। ठंडा पानी और फल वितरित किए। खरबूजा, तरबूज और मिठाई का भंडारा लगाया। लता शर्मा और प्रीत भट्ट के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें