फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सामने आए घरेलू हिंसा के रिकॉर्ड तोड़ मामले : मनीषा गुलाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने शारदीय नवरात्रों के चौथे दिन माता श्री नयनादेवी जी में पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पंजाब में महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों का अबकी बार रिकॉर्ड टूट गया। इस बार लगभग 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्यादातर पढ़ी-लिखी महिलाओं के मामले सामने आए हैं। उन्होंने महिला आयोग से इंसाफ के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल का समय महिला, जिला प्रशासन और सरकार के लिए मुश्किल है। क्योंकि महिलाओं को इंसाफ नहीं मिल रहा है। सुनवाई न होने के कारण मामले पेंडिंग पड़े हैं। हालांकि उन्होंने पुलिस को आगामी कार्रवाई के लिए मामले भेजे हैं। कहा कि 25 अक्तूबर से लोक अदालतें शुरू होने जा रही हैं। माता रानी की कृपा रही तो पीड़ित महिलाओं को जरूर इंसाफ मिलेगा। मंदिर न्यास ने महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को माता की तस्वीर भेंट की। मंदिर में तैनात सेक्टर ऑफिसर प्रेम धीमान ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें