बिलासपुर। जिले में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बिलासपुर के दो लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। महिला ने मेडकिल कॉलेज नेरचौक और व्यक्ति ने जिला अस्पताल बिलासपुर में दम तोड़ा। वहीं, मंगलवार को 16 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1149 पहुंच गया है। वहीं 148 एक्टिव केस हैं। अब तक आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि ओयल से 67 वर्षीय बुजुर्ग, रौड़ा से 57 वर्षीय महिला, बागी बिनौला से 60 वर्षीय व्यक्ति, खतेड़ से 23 वर्षीय युवती, खतेड़ से ही 55 वर्षीय व्यक्ति, धार टटोह से 80 वर्षीय और 73 वर्षीय महिला बुजुर्ग, रौड़ा सेक्टर से 47 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पुलिस लाइन बिलासपुर से 31 वर्षीय व सुनहाणी से 7 माह के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
वहीं मंगलवार को बिलासपुर के 67 वर्षीय समाजसेवी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह शुगर की बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल पहुंचाने के बाद उनका कोरोना टेस्ट लिया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतक नगर सुधार समिति के पदाधिकारी थे। वह अग्निशमन विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं बिलासपुर के डियारा सेक्टर की 65 वर्षीय महिला की कोरोना से मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मौत हो गई। महिला को 19 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। 19 अक्तूबर रात को उसने दम तोड़ दिया।