फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहणूघाट में मिला कारोबारी का शव

Mon, 03 Oct 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
crime scene - फोटो : crime scene demo
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में रहने वाले एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हालांकि प्रारंभिक दृष्टि मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। बुजुर्ग का शव सोमवार सुबह गोबिंदसागर झील में लुहणू घाट पर मिला है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोशन दीन (80) काफी समय से बीमार चल रहे थे। बताया जाता है कि बीमारी के कारण वे तंग आ चुके थे। रविवार शाम के समय वे घर से बिना बताया निकल गए। मगर इसके बावजूद नहीं लौटे। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह के समय उनका शव गोबिंद सागर झील लुहणू घाट पर मिला।

कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम के पीछे की ओर से पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। वहीं सूचना यह भी है कि वे एक सुसाइड नोट भी छोड़ गए हैं। इसमें उन्होंने किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि पूरे मामले को लेकर एक लिखित शिकायत भी स्थानीय शख्स ने पुलिस के आलाधिकारियों को की है। हालांकि इस बारे में पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। पुलिस ने परिवारजनों के बयानों को कलमबद्ध किया। वहीं वार्ड नंबर पांच के पार्षद नरेंद्र पंडित ने इस मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। रोशन दीन शहर के काफी पुराने कारोबारी थे। उनकी मौत पर सोमवार को मुख्य बाजार बंद रहा। स्थानीय कब्रिस्तान में उनका सपुर्द-ए-खाक किया गया।

लंगर में सेवा करने आए श्रद्धालु की मौत
नवरात्रों के दौरान श्री नयना देवी में लगे लंगर में सेवा करने आए हरियाणा के श्रद्धालु की मौत हो गई है। हालांकि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार राम चंद पुत्र राम कृष्ण निवासी वकीलपुरा करना हरियाणा के रहने वाले थे।

शारदीय नवरात्र में वह श्रीनयनादेवी लंगर में सेवा करने आए थे। मगर इस दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव ने बताया कि इस संबंध पुलिस में किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें