फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 13 Nov 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी से हथियार और अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस दल गश्त पर था। इस दौरान चांदपुर पुल के पास एक गाड़ी पर उन्हें संदेह हुआ। जब पूछताछ की तो गाड़ी में सवार लोग घबरा गए। गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस को गाड़ी में एक गंडासा, एक तलवार, दरात और 22 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने नवोजत सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी पंजाब, अनमोल जीत सिंह पुत्र सरदार हरपाल और कपिल दीप सिंह पुत्र सरदार जगदीप को गिरफ्तार किया है। 

थाना प्रभारी भूपेंद्र ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका था। जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी से तेजदार हथियार मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोग चंडीगढ़ से आए हिमाचल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें