फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एएसपी घायल, पीजीआई में भर्ती

Sat, 13 Feb 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप बिलासपुर से चंडीगढ़ जा रहे एएएसपी मनमोहन सिंह की गाड़ी को एक निजी बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में एएसपी मनमोहन सिंह को गहरी चोटें आई है। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि निजी बस को कब्जे में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह शनिवार को चंडीगढ़ जा रहे थे। स्वारघाट के समीप स्थित कैंची मोड़ पर वह जैसे ही पहुंचे नयनादेवी की ओर से आ रही एक निजी बस ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एएसपी को काफी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया है। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

डीएसपी नयनादेवी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एएसपी मनमोहन सिंह को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया हैं। जबकि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें