व्हट्ऐप पर दोस्ती करने के बाद एक शादीशुदा शख्स ने खुद को कुंआरा बनाकर एक युवती से दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवती को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ग्वालथाई में ब्लीचिंग पाउडर कंपनी का मालिका है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में युवती ने बताया कि नौ महीने पूर्व धनंजय शावडी कश्यप नाम के व्यक्ति से उसकी व्हाट्सएप पर दोस्ती हुई। इस दौरान आरोपी ने उसे विवाह का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बना लिए।
युवती कुल्लू जिला की रहने वाली है और वर्तमान में हमीरपुर में रहती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ब्लीचिंग पाउडर फैक्ट्री के मालिक धनंजय निवासी हमीरपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
धनंजय की पत्नि चंडीगढ़ में नौकरी करती है। गत दिवस धनंजय की पत्नि अपने पति को मिलने के लिए आई, तो उसने घर का दरवाजा खटखटाया। मगर पति दरवाजा नहीं खोला।
धनंजय की पत्नी ने पुलिस चौकी में यह बात बताई कि कहीं धनंजय ने कुछ कर तो नहीं लिया। पुलिस को साथ में लेकर जब दरवाजा खुलवाया, तो वो अंदर लड़की देखकर हैरान हो गई। तभी युवती को धनंजय के शादीशुदा होने की बात पता चली। इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। श्री नयना देवी के डीएसपी बलदेव दत्त खुद मामले की जांच कर रहे हैं और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
एसपी राहुल नाथ ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।