फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस पर फायरिंग

Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बरहरा में हत्या के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को गई पुलिस पर आरोपियों और उनके साथियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस इससे पहलेे संभल पाती, आरोपी दो बाइक पर बैठकर यमुना की ओर भाग निकले और बाद में बाइक छोड़ यमुना में कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। गत वर्ष सितंबर माह में साहब सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो आरोपी लेखराज और महावीर फरार चल रहे हैं। शनिवार को पुलिस को इनके गांव में होने की सूचना मिली।

पुलिस गांव में पहुंची तो आरोपी अपने चार साथियों के साथ पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर मौके से दो बाइक बरामद की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 7 क्रिमिनल एक्ट और 307 की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें