फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 27 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई थाना में यूको बैंक के प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। एक महिला का आरोप है कि बैंक में जमा की गई 50 हजार रुपये की एफडीआर को बैंक से कोई और ही निकाल ले गया।
विज्ञापन


महिला ने बैंक प्रबंधक पर शक जताते हुए अदालत में अर्जी दी थी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार सोमा देवी निवासी खेड़ी ने यूको बैंक कलोल में एफडीआर करवाई थी।

जब एफडीआर मैच्योर होने के बाद जब वह राशि लेने के लिए बैंक गईं तो बताया गया कि राशि निकाल ली गई है। यह राशि किसने निकाली, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

50 हजार रुपये की इस राशि के मामले में गोलमाल होने की महिला ने आशंका जताई है। महिला ने इसकी छानबीन के बारे में अदालत को अर्जी दी थी।

अदालत ने सुनवाई के बाद शाहतलाई पुलिस को मामला दर्ज कर छानबीन कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी बैंक प्रबंधक के खिलाफ भादंसं की धारा 409,418,420,468,477,120बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उन्होंने इस संदर्भ में बैंक प्रबंधन से संपर्क भी किया। लेकिन, उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी को केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिकता के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें